लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित हो गई है। इसके मुताबिक, पिछले सात महीनों में प्रदेश में 18 लाख 84 हजार मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। अब यूपी में कुल मतदाताओं की संख्या 13.58 करोड़ हो गई है, जबकि अप्रैल 2026 में यह आंकड़ा 13.39 करोड़ था। 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के 11.83 लाख नए मतदाता जुड़े हैं। अब अगले एक महीने तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियों पर विचार किया जाएगा। वहीं, जनगणना के आंकड़ों से तुलना में 2.58 करोड़ मतदाताओं की कमी दर्ज होने की बात भी सामने आई है, जिसमें 1.64 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं।
Screenshot
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com