12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

मतदाता साक्षरता क्लब ने दिलाई अनिवार्य मतदान की शपथ, प्राचार्य ने किया 100% मतदान का आह्वान


बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के द्वारा अनिवार्य मतदान के प्रति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गुप्ता ने उपस्थित समस्त छात्र-छात्राओं को अनिवार्य मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र-छात्राओं से मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (SIR) में सहयोग करने की अपील की।
प्राचार्य ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है, वे सभी अनिवार्य रूप से मतदाता बनने के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन बीएलओ (BLO) के माध्यम से आवेदन करें। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए शत-प्रतिशत मतदान की ओर कदम बढ़ाना जरूरी है। प्रत्येक वोट देश के भविष्य को तय करता है, इसलिए कोई भी पात्र युवा मतदाता बनने से वंचित न रहे।
इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. बबीता यादव, डॉ. राशेदा खातून सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मतदाता साक्षरता क्लब के सह संयोजक डॉ जुनेद आलम के द्वारा किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.