8:30 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

पत्थरों पर किताब- Ravina Mishra

Ravina Mishra

जो भी अच्छा खराब लिखती हूँ
पत्थरों पर किताब लिखती हूँ
तुमको बेकार भी लगे तो क्या
मैं तो सिर्फ अपने ख्वाब लिखती हूँ
रात दिन कमरे में टहलती हूँ
जब प्रभु के शबाब लिखती हूँ
मुझसे यूँ बेखबर नहीं रहना
मैं सबके हिसाब लिखती हूँ
खूब सजने के बाद हीं पढ़ना
सबके व्यवहारों का जवाब लिखती हूँ

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.