विधवा की चीख भी नहीं पिघला पाई दरिंदों का दिल — विकलांग भाई के साथ मारपीट, घर पर कब्जे की साजिश!
उझानी (बदायूं) 28 नवंबर।
मोहल्ला गंज शहीदा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसियों ने एक बेसहारा विधवा महिला और उसके विकलांग भाई को सरेआम गालियां देते हुए मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर भी किसी का दिल नहीं पसीजा। मारपीट में दोनों को गुम, खुली और गंभीर चोटें आईं।
पीड़िता शबीना पत्नी स्व. मो. उमर का आरोप है कि यह पहली मारपीट नहीं है। आरोपी आए दिन उसे और उसके भाई को पीटते हैं। मकसद साफ है – डरा-धमकाकर घर पर कब्जा करना, जगह पर निकास कर लेना और उन्हें मोहल्ले से बाहर खदेड़ देना।
शबीना ने कोतवाली उझानी में दी तहरीर में बताया कि 25 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे पड़ोस में रहने वाले इमरान पुत्र लियाकत, फरहान पुत्र लियाकत, सलमान पुत्र लियाकत और दिलवरी पत्नी लियाकत एक साथ उसके घर पर टूट पड़े।
आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो विधवा महिला और उसके विकलांग भाई चाँद मोहम्मद उर्फ आशू को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। दोनों को गुम, खुली और गंभीर चोटें आईं।
शबीना का आरोप है कि आरोपी धमकी दे रहे हैं कि “जान से मार देंगे, देख लेंगे, मोहल्ले में रहने नहीं देंगे।
पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसकी जगह पर जबरन निकास कर लिया है। अब घर पर कब्जे की साजिश रची जा रही है। बेसहारा विधवा और विकलांग भाई का कोई सहारा नहीं है, इसलिए दबंगई दिखा रहे हैं।
पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली उझानी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मोहल्ले में घटना के बाद से दहशत का माहौल है। लोग दबे जुबान में कह रहे हैं – “बेसहारा पर जुल्म करने वालों को सजा मिलनी ही चाहिए।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com