बदांयू -कचहरी आए थे तारीख करने — जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से ही उड़ा ले गए बाइक।
बदायूं 28 नवंबर।
कचहरी में मुकदमे की तारीख करने आए एक व्यक्ति की बाइक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर से ही चोरी हो गई। पीड़ित ने बाइक को टीन शेड में खड़ा किया था, करीब ढाई घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली तो पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है।
नगर पंचायत रुदायन, थाना इस्लामनगर, तहसील बिल्सी निवासी रूप किशोर पुत्र यादराम ने थानाध्यक्ष थाना सिविल लाइन को दी तहरीर में बताया कि वह 22 अक्टूबर को समय करीब 1:30 बजे कचहरी अपने मुकदमे की तारीख करने अपने भाई रुकुम सिंह पुत्र यादराम की काले रंग की स्प्लेंडर मोटर साइकिल से आया था।
उन्होंने अपनी मोटर साइकिल थाना सिविल लाइन्स बदायूं स्थित जिलाधिकारी कार्यालय परिसर के टीन शेड में खड़ी की थी। तारीख करके जब वह लगभग 4 बजे वापस आया तो देखा कि उसकी उक्त मोटर साइकिल वहां पर नहीं थी।
पीड़ित ने अपनी मोटर साइकिल की काफी तलाश की, परंतु मोटर साइकिल नहीं मिली। मजबूर होकर वह थाने आया।
पीड़ित ने 18 नवंबर को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की, ताकि उसकी मोटर साइकिल मिल सके। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जिम्मेदारी थाना सिविल लाइन पुलिस को सौंपी गई है।
पुलिस का कहना है कि परिसर के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com