2:22 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

सीएम योगी को मातृ शोक, मां सावित्री देवी का 91 वर्ष में निधन

पौड़ी गढ़वाल / लखनऊ, 20 नवंबर।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को निधन हो गया। वे 91 वर्ष की थीं। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पैतृक गांव पंचूर स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

सावित्री देवी लंबे समय से अस्वस्थ थीं और पंचूर में ही उनका इलाज चल रहा था। निधन की पुष्टि पौड़ी के एसएसपी ने की है।

खबर मिलते ही पंचूर गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री के गोरखपुर में जनसभा में रहने के दौरान यह दुखद सूचना आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी मां के अंतिम दर्शन के लिए पौड़ी पहुंच सकते हैं।

बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार हरिद्वार में होने की संभावना है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.