लखनऊ। गोरखपुर में अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा के दौरान 14 वर्षीय किशोर की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। सीएम योगी ने हादसे के लिए सपा के काफिले को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। वहीं, अखिलेश यादव ने घटना की सर्वोच्च स्तरीय जांच की मांग की और कहा कि बच्चे को खोने का दर्द उसका परिवार ही समझ सकता है। उन्होंने इस दुखद घटना पर राजनीति करने वालों पर भी पलटवार किया। मामले की जांच जारी है।
Screenshot
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com