5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें चाचा नेहरू का जन्मदिवस मनाया

राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत नें चाचा नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ बच्चों को कुरकुरे टॉफी चॉकलेट बिस्किट देकर मणिनाथ बरेली में मनाया जिसमें बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, शिक्षा, सुरक्षा एवं सर्वांगीण विकास का चिंतन किया गया बच्चों के सम्मान, अधिकारों, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में बाल संरक्षण, शिक्षा और संस्कारों को जागृत होने पर विचार किया गया बाल दिवस के मौके पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अध्यक्ष, लोकल कंप्लेंट कमेटी बिंदु इशिका सिंघानिया ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे अनमोल धरोहर हैं। प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और समान अवसर मिलना उसका अधिकार है बाल श्रम, बाल शोषण, बाल विवाह एवं बच्चों के साथ होने वाले किसी भी प्रकार के भेदभाव को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए
बेटा-बेटी में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। बेटियों को भी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आगे बढ़ने का अधिकार है बच्चों को अच्छे संस्कार, उचित मार्गदर्शन और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी है राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि बाल दिवस केवल2 उत्सव मनाने का दिन नहीं, बल्कि बच्चों के अधिकारों एवं उनके भविष्य के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझना हैआज के बच्चे ही कल के जिम्मेदारनागरिक,समाजसेवी, वैज्ञानिक, शिक्षक और देश के कर्णधार बनेंगे। इसलिए प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अच्छे संस्कार और आगे बढ़ने का अवसर मिलने चाहिए राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजि. भारत शिक्षा संरक्षण, बाल अधिकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर जनसेवा के लिए संकल्पित है। संस्थान का प्रयास है कि कोई भी बच्चा शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा व खेलकूद एवं बाल सुविधाओं से वंचित न रह बाल दिवस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता एवं राकेश कुमार मौर्य,कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह संरक्षक जे.आर, रामकिशोर एवं क्षेत्रीय बच्चे और अभिभावक माता-पिता मौजूद रहे

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.