5:37 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

बाल दिवस पर संविलियन विद्यालय जगत में लगा बाल मेला

बाल दिवस पर संविलियन विद्यालय जगत में लगा बाल मेला, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा और उद्यमशीलता

जगत (बदायूँ)। बाल दिवस के शुभ अवसर पर संविलियन विद्यालय जगत में बच्चों द्वारा बड़े उत्साह और उमंग के साथ बाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिनमें ब्रेड पकोड़ा, चाय, टिक्की, पानी बताशे, भेलपुरी, झालमूड़ी सहित अनेक स्वादिष्ट व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे।

विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं समस्त स्टाफ ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल से जमकर खरीदारी की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को व्यवहारिक ज्ञान, आपसी सहयोग, आर्थिक लेन-देन, प्रबंधन एवं स्वरोजगार की प्रारंभिक समझ विकसित करने का अवसर मिला।

बाल मेले के साथ-साथ बच्चों के मनोरंजन एवं शारीरिक विकास के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक मुकेश सारस्वत ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता एवं स्वावलंबन की भावना विकसित करते हैं। बाल मेला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों को सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक बेहतर अवसर भी है।

कार्यक्रम में मोहम्मद इमरान आलम, अनुराग कुमार यादव, ज्योति कुमारी, मनोरमा राठौर, शशि कुमारी, निवेश कुमारी सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा।

कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.