मेरा मानना है कि जनप्रतिनिधि का पद इन छोटे आयोजनों तक सीमित नहीं होना चाहिए। जनता ने उन्हें इसलिए चुना है कि वे क्षेत्र की बड़ी समस्याओं को समझें, विकास की योजनाएँ बनवाएँ, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर गंभीरता से काम करें।
जनप्रतिनिधि की पहचान फीता काटने से नहीं, बल्कि जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने से होती है।
उद्घाटन करना बुरा नहीं है, लेकिन जब क्षेत्र की सड़कें बदहाल हों, युवाओं के सामने रोजगार की समस्या हो, अस्पतालों में सुविधाओं का अभाव हो और जनता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटक रही हो, तब प्राथमिकता छोटे-छोटे उद्घाटनों की नहीं, बल्कि जनसमस्याओं के निराकरण की होनी चाहिए।
जनप्रतिनिधि को जनता के बीच केवल फोटो खिंचवाने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दर्द सुनने और उसका समाधान कराने के लिए जाना चाहिए।
कृपया पद की गरिमा समझिए। जनता को फीता काटने वाला प्रतिनिधि नहीं, जनता की तकदीर और क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाला नेतृत्व चाहिए।
— एक जागरूक नागरिक की अपेक्षा।
डॉ उमेन्द्र कुमार गुप्ता बिल्सी बदायूं यू पी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com