7:25 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

भाई दूज 11 नवंबर, जानिए भैया दूज की सही तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि – Jaya Kishori

Jaya__Kishori__
भाई दूज 11 नवंबर, जानिए भैया दूज की सही तिथि, तिलक का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
भाई दूज शुभ मुहूर्त 2026, भाई दूज तिलक मुहूर्त, भाई दूज पूजा विधि, भाई दूज का महत्व, यम द्वितीया 2026, भाई दूज क्यों मनाई जाती है, भाई दूज तिलक का समय, कार्तिक शुक्ल द्वितीया भाई दूज की सही तिथि सहित अन्य जानकारी

हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है इसे भाऊ बीज, भाई दूज, भात्र द्वितीया और भातृ द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है इस दिन बहनें यमराज की पूजा-अर्चना करती हैं इसके साथ ही अपने भाई के तिलक लगाने के साथ लंबे जीवन और उत्तम स्वस्थ की कामना करती हैं इस दिन भाई को बहन के साथ यमुना जी में स्नान करना शुभ माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे, जहां यमुनाजी ने उनका तिलक कर आदर-सत्कार किया था तभी से यह परंपरा चली आ रही है कि इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक कर उन्हें मिठाई खिलाती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं इस वर्ष द्वितीया तिथि दो दिन होने के कारण भाई दूज की तिथि को लेकर असमंजस है
भैया दूज की सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा vidhi

कल कब है भाई दूज
पंचांग के अनुसार, इस साल भाई दूज का पर्व कल 11 नवंबर 2026, बुधवार को मनाया जा रहा है कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि आज 10 नवंबर को दोपहर 2 बजे शुरू हो गई और 11 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट तक रहेगी

भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, भाई दूज का तिलक लगाने का शुभ समय 11 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से 3 बजकर 20 मिनट तक रहेगा

भाई दूज सामग्री
भाई दूज के दिन पूजा की थाली में सिंदूर, फूल, अक्षत, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूब घास और केला या अन्य फल रखें

भाई दूज पूजा विधि
भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तेल-उबटन आदि करने के बाद स्नान करें.
इसके बाद घर के पूजास्थल में पंचोपचार विधि से सभी देवों की पूजा करें

फिर बहनें एक थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया, मिठाई, कलावा और गोला रखें इस थाली को पहले भगवान को अर्पित करें
फिर शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठायें
भाई एक रुमाल या किसी कपड़े से अपने सिर को ढंक लें.
इसके बाद बहन भाई को हल्दी, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाएं फिर भाई के हाथ में कलावा बांधें और उनकी आरती उतारें
अब बहनें भाई को मिठाई खिलाएं और भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार दें

इस दिन बहनें अपने भाईयों को अपने हाथ का बना कुछ न कुछ पकवान जरूर खिलाएं। कहते हैं ऐसा करना शुभ माना जाता है

यदि भाई और बहन एक ही घर में रहते हैं, तो दोनों साथ में दोपहर में भोजन करें लेकिन अगर बहन की शादी हो चुकी है तो भाई अपनी बहन के ससुराल में जाकर यह पर्व मनाएं

भैया दूज पर पहनें ऐसे लगाएं भाई को तिलक
भाई दूज के दिन प्रातःकाल जल्दी उठकर स्नान करें यदि संभव हो तो इस दिन यमुना नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना जाता है स्नान के बाद भगवान गणेश और यम देव की विधि-विधान से पूजा करें पूजा के बाद भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बिठाएं उसके सिर पर रुमाल रखें और रोली व अक्षत (चावल) से तिलक करें इसके बाद भाई के हाथ में कलावा बांधें, मिठाई खिलाएं और दीप प्रज्वलित कर उसकी आरती करें अंत में भाई अपनी बहन के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

भाई दूज पर पढ़ें ये मंत्र
भाई दूज के दिन पूजा के दौरान इस मंत्र को भी जरूर पढ़ें। ‘गंगा पूजे यमुना को यमी पूजे यमराज को, सुभद्रा पूजा कृष्ण को, गंगा यमुना नीर बहे मेरे भाई की आयु बढ़े

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.