8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

शनि की विशेष दृष्टियो का फल – Jaya Kishori

Jaya
Jaya__Kishori__
·

शनि की विशेष दृष्टियो का फल

वैदिक ज्योतिष में शनि की दृष्टियों का विशेष महत्व है, क्योंकि यह ग्रह अपनी विशिष्ट दृष्टियो के माध्यम से गहरा प्रभाव डालता है हर ग्रह की सातवीं दृष्टि होती है शनि देव के पास तीसरी और दसवीं विशेष दृष्टियां भी होती है

ज्योतिष में शनि देव धीरे-धीरे चलने वाले ग्रह हैं इसलिए धैर्य विलंब चुनौतियां यह शब्द शनिदेव के फल के साथ जुड़ जाते हैं काल पुरुष के जन्मांक में जो की मेष लग्न का होता है, शनि देव दसवें भाव के और 11वें भाव (लाभ भाव) के स्वामी बनते हैं इसलिए उनको कर्म फल दाता भी कहा जाता है

शनिदेव को जज भी कहा जाता है आप मेहनत कितनी करेंगे तथा मेहनत का फल कितना पाएंगे इसका निर्धारण शनि करते हैं अनुशासन में रहना अपनी सीमाओं को समझना यह शनि देव समझते हैं, वास्तविकता को दिखाने वाले ग्रह हैं धीरे-धीरे चलते हैं इसलिए लंबे समय तक चलने वाली चीजें जैसे लंबे समय की योजना, लंबे समय तक चलने वाली बीमारियां, लंबे समय तक टिकने वाली सफलता या संघर्ष, ये चीजें भी शनि से संबंधित है

दृष्टि का अर्थ
दृष्टि की बात करें तो जो ग्रह देखता है किसी भाव को या अन्य किसी ग्रह को, तो देखने वाला ग्रह चाहता है कि उसे भाव की चीजें मेरे हिसाब से हो अगर ग्रह किसी दूसरे ग्रह को देखा है तो वह चाहता है कि वह ग्रह भी मेरे अनुसार व्यवहार करें देखने वाला ग्रह अपने गुण, दिखने वाले भाव में या ग्रह में डालना चाहता है.

अब शनि देव जिस भाव में बैठते हैं वहां की वृद्धि करते हैं तथा जहां दृष्टिया डालते हैं वहां चुनौतियां बढ़ाते हैं,आमतौर पर शनि के फल में यह देखा जाता है.

शनि की 3री दृष्टि
शनि की जो पहली विशेष दृष्टि है तीसरी दृष्टि, जो की तिर्यक/तिरछी दृष्टि होती है तीसरा भाव कुण्डली में मेहनत प्रयासों पराक्रम को दिखाता है.
शनि की तीसरी दृष्टि जहां पड़ती है वहां के परिणाम के लिए भी मेहनत आपको ज्यादा करनी होगी, वहां के परिणाम विलंब से मिलेंगे वहां अगर लगातार मेहनत नहीं करेंगे तो लंबा संघर्ष मिलेगा वहां कार्मिक ॠण है जब तक उसे चुकाएंगे नहीं तब तक शुभ फल नहीं मिलेंगे

यह दृष्टि साहस, प्रयास, परिश्रम, और किसी कार्य को शुरू करने की क्षमता को प्रभावित करती है.
यह व्यक्ति को यह सिखाती है कि बिना परिश्रम और धैर्य के सफलता नहीं मिलती

उदाहरण के लिए शनिदेव अगर पहले भाव में है तो उनकी तीसरी दृष्टि तीसरे भाव पर पड़ेगी तीसरे भाव से छोटे भाई बहन आपका साहस पराक्रम, आपकी योजना क्षमता, आपके प्रयास, कम्युनिकेशन स्किल्स सेल्स मार्केटिंग स्टार्टअप इन सबको देखा जाता है

शनि जब पहले भाव से तीसरे भाव को देखेंगे तो लंबा संघर्ष आपको दे सकते हैं क्योंकि तीसरा भाव मेहनत का होता है शनि देव लगातार मेहनत करने को कहते हैं और तीसरी दृष्टि भी मेहनत को बढ़ाने वाली ही होती है
छोटे भाई बहनों से संबंध सहयोग कमजोर रहेगा प्रयास बहुत करेंगे तब भी रिश्तों में मतभेद रहेंगे हो सकता है भाई बहनों की काफी जिम्मेदारी भी आपको उठानी पड़े.पंडित.संजय शास्त्री अनुसार सीखने की क्षमता आपकी धीमी रहेगी टीमवर्क में आप असहज महसूस करेंगे, सेल्स मार्केटिंग जैसे क्षेत्रों में आपकी संवादक्षमता प्रभावी नहीं होगी
अब अगर तीसरे भाव में मंगल की मेष या वृश्चिक राशि या चंद्रमा की कर्क राशि या सूर्य की सिंह राशि है तो बहुत संभावना है कि शनि की तीसरी दृष्टि के प्रभाव के कारण आपकी मेहनत दिशाहीन हो सकती है.
अगर आपके प्रयासों में अनुशासन नहीं होगा, तो नेगेटिव प्रभाव बढ़ जाएगा।
जो स्टार्टअप आप करते हैं उनके दुरगामी परिणामो का आंकलन आपको पहले ही करना होगा
इसके विपरीत यदि तीसरे भाव में शनि की राशियां मकर या कुंभ है या शुक्र की राशियां वृष या तुला है या बुध की राशियां मिथुन या कन्या है तो शनि की तिर्यक दृष्टि का नकारात्मक प्रभाव कम हो जाएगा

शनि की सातवीं दृष्टि
शनि की सातवीं दृष्टि चुनौतियां बढ़ती है जिस भाव पर रहेंगे वहां से बहुत उम्मीदें रखेंगे आप लेकिन चीज विलंब से प्राप्त होगी उसे भाव की चीजों में संतुलन बनाने में मेहनत ज्यादा करनी होगी उदाहरण के लिए यदि शनि पंचम भाव में है तो उनकी 7वीं दृष्टि, 11वें भाव पर पड़ेगी

11वां भाव होता है इनकम का, लाभ भाव होता है आए के स्रोत, नेटवर्क सर्कल, आपकी उम्मीदों और खुशियों का पूरा होना, यह सब 11 में भाव से देखा जाता है

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.