8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

मदर एथीना स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में भव्य वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती 22 दिसंबर के उपलक्ष में आयोजित राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में आज मदर एथीना स्कूल में जिला विज्ञान क्लब, बदायूँ के तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक वैज्ञानिक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती गामिनी सिंगला,आई ए एस रही। मुख्य अतिथि महोदया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को बताया कि परिश्रम ही सिद्धि मंत्र है जिसके बल पर प्रत्येक व्यक्ति उन्नति की शिखर पर पहुंच सकता है। सफलता के लिए जाति, धर्म, लिंग,आर्थिक आधार का महत्व नहीं है यह आपके परिश्रम का प्रतिफल है ।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक विवेक जौहरी के समन्वयन में आयोजित इस कार्यक्रम में मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ जनपद के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जहाँ विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान से संबंधित अनेक आकर्षक व ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत करते हुए उनकी कार्यप्रणाली को विस्तार से समझाया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा गणित- विज्ञान प्रश्नोत्तरी में भी विद्यार्थियों ने पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया l सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या श्रीमती पवित्रा ने की।
इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका सुश्री चयनिका सारस्वत ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए अपने संदेश में कहा कि गणित और विज्ञान केवल पाठ्यक्रम तक सीमित विषय नहीं हैं, बल्कि जीवन को समझने, जटिल समस्याओं को सुलझाने और नवाचार को दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए कहा कि विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए रचनात्मक मॉडल उनकी मौलिक सोच और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को दर्शाते हैं, जो निश्चित रूप से उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव बनेंगे।
जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की निकांक्षा, त्रिज्या, अविका गंगवार ,नवाज, जोया ,फहीम, अन्याअग्रवाल, तनुष शाक्य, प्रीत ढींगरा ,सृष्टि यादव, नव्या, फातिमा, आराध्य, अरवा ,आलोक, समर, अंश, शिवांश यादव।राजाराम महिला इंटर कॉलेज बदायूं की अनुष्का, अरीबा, अलीशा। कंपोजिट स्कूल पड़ौवा की पावनी, चांदनी ,सृष्टि, कशिश, मानवी ,मन्नत ,आरुषि आदि को जिला विज्ञान क्लब बदायूं की ओर से पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कियागए।
इस अवसर पर सर्वश्री राजीवभटनागर, शिवम सक्सेना, देवेंद्र सहाय ,जेपी वैश्य, पंकज कुमार, विशाल गुप्ता, विपिन सक्सेना, तरुण अरोड़ा सहित विभिन्न विद्वानों ने गणित विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किये। जिला विज्ञान क्लब बदायूं की समन्वयक एवं गणित प्रवक्ता श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बदायूं विवेक जौहरी ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन एवं कृत्यो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए बताया कि अत्यधिक कम जीवन मात्र 32 वर्ष, प्राप्त होने के बाद भी रामानुजन साहब अपनी प्रतिभा के आधार पर विश्व में अमर हो गए। आपने संख्या पद्धति,गणितीय विश्लेषण, एवं अनंत श्रेणियां पर विभिन्न शोध प्रस्तुत किये।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.