8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

दियोहरा शेखपुर में सुधा पॉली क्लीनिक का ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने किया उद्घाटन

दियोहरा शेखपुर में सुधा पॉली क्लीनिक एवं जच्चा-बच्चा केंद्र का शुभारंभ, ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन

दहगवां (बदायूं)। दहगवां क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में आज सुधा पॉली क्लीनिक एवं जच्चा-बच्चा केंद्र का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख हनी यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के कई चिकित्सक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सहसवान से आए चिकित्सक डॉ. हर्ष यादव (एमबीबीएस), डॉ. उमेश यादव (बीयूएमएस), डॉ. डीएस शाक्य, डॉ. अतुल शाक्य, डॉ. विजय शाक्य एवं महिला चिकित्साकर्मी डॉ. पूनम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

क्लीनिक संचालकों के अनुसार यहां बुखार, टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू, पीलिया एवं सांस संबंधी बीमारियों के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ऑक्सीजन की सुविधा, मरीजों के लिए दो से तीन बेड तथा 24 घंटे चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव दियोहरा शेखपुर में अब तक इस प्रकार की क्लीनिक सुविधा नहीं थी। ऐसे में गांव में पॉली क्लीनिक खुलने से आसपास के ग्रामीणों को प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर जाने की जरूरत कम हो सकती है।

इस दौरान गांव के गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.