5:35 pm Saturday , 28 November 2026
BREAKING NEWS

जनपद के कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर धूमधाम से आयोजित हुआ बाल मेला

जनपद के कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर धूमधाम से आयोजित हुआ बाल मेला।

आज दिनांक 28 नवम्बर, 2026 को जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में संचालित कोलोकेटेड आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बाल मेला का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।

बाल मेले में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के खेल-कूद, कविता, गीत, नृत्य, चित्रकला, फैंसी ड्रेस एवं कहानी सुनाओ प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों द्वारा लगाए गए खान-पान, खिलौने एवं हस्तशिल्प के स्टॉल आकर्षण का मुख्य केन्द्र रहे।

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं एवं विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा बच्चों को संतुलित आहार, स्वच्छता, हाथ धुलाई एवं स्वास्थ्य के बारे में रोचक ढंग से जानकारी दी गई। बच्चों को पोषण, टीकाकरण एवं शिक्षा के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बदायूँ ने बताया कि — “बाल मेला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामाजिक कौशल का विकास करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चे खेल-खेल में सीखते हैं और विद्यालय के प्रति उनका लगाव बढ़ता है।”

कार्यक्रम में अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा बच्चों का उत्साहवर्धन किया। खण्ड शिक्षा अधिकारियों,जिला समन्वयक निपुण भारत मिशन , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं प्रधानाध्यापकों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.