रोशनी फाउंडेशन के शिविर में 20 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान, 5 दिव्यांग बच्चों का होगा ऑपरेशन।
उझानी (बदायूं) 28 नवंबर।
न्याय रोशनी फाउंडेशन, आईएमए बरेली एवं लायंस क्लब मेल्विन जोन्स बरेली के संयुक्त तत्वावधान में उझानी के भल्ला मैमिंया मार्केट में समाजसेवी विवेक गोयल मैमिंया के कार्यालय पर रक्तदान व दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में एक ओर 20 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया, तो दूसरी ओर दिव्यांग बच्चों की चिकित्सकों द्वारा जांच कर उनका रजिस्ट्रेशन किया गया।
रक्तदान शिविर में विवेक गोयल, अमन जिंदल, विनोद कुमार, नवीन गुलाटी, सिद्धार्थ जैन, मनोज गुलाटी, अजित गोयल, शाहिद हुसैन, राज गुप्ता, रामकुमार पाल, गगन माहेश्वरी, नील कमल सिंह, सूरज, विशाल गुप्ता, अमित जिंदल, सुमित गुप्ता, अवधेश वर्मा आदि लोगों ने रक्तदान किया।
वहीं महिला रक्तदाताओं में रोशनी अग्रवाल, गुंजन गोयल, पूजा गुप्ता आदि ने भी रक्तदान कर अन्य महिलाओं को प्रेरित किया।
उसी शिविर में कुल 20 दिव्यांग बच्चों ने रजिस्ट्रेशन कराया। जांच के बाद 5 बच्चों — मोहिनी, अर्चना, सुरजीत, नित्या व रागिनी — को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इन पांचों बच्चों का ऑपरेशन बरेली में किया जाएगा।
दिव्यांग बच्चे बोझ नहीं, समाज की जिम्मेदारी : विवेक गोयल
इस अवसर पर समाजसेवी लायन विवेक गोयल मैमिंया ने कहा कि दिव्यांग बच्चे बोझ नहीं, बल्कि समाज की जिम्मेदारी हैं। उन्हें सही समय पर इलाज, प्यार और अवसर मिले तो वे भी जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का संकल्प है कि कोई भी दिव्यांग बच्चा इलाज के अभाव में पीछे न रहे। इसी सोच के साथ शिविर में बच्चों की जांच कर उन्हें ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
रक्तदान ही सबसे बड़ा दान : प्रेसिडेंट उदित गोयल
लायंस क्लब मेल्विन जोन्स बरेली के प्रेसिडेंट लायन उदित गोयल ने कहा कि रक्तदान ही सबसे बड़ा दान है, क्योंकि रक्तदान से किसी की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। क्लब आगे भी इस तरह के शिविर लगाकर समाज सेवा करता रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना और दिव्यांग बच्चों को बेहतर इलाज दिलाना है। रक्तदान करने वाले सभी दाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




इस अवसर पर लायन प्रेसिडेंट उदित गोयल, सदस्य अनिल अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, डॉ. जे.पी. सेठी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर में टीटू मित्तल, सुमित गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
—
राजेश वार्ष्णेय एमके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com