8:30 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं- मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने किया निरीक्षण

बदायूं में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का सपा यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने किया निरीक्षण

नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने पर दिया जोर, पांच बूथों की मतदाता सूची का लिया जायजा

बदायूं, 28 नवंबर 2026। समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव अली अल्वी ने शनिवार को पशु चिकित्सालय स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ संख्या 178, 179, 180, 181 और 182 पर पहुंचकर मतदाता सूचियों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अली अल्वी ने पात्र युवाओं और नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने की प्रक्रिया में सहयोग किया। उन्होंने संबंधित बूथों पर मौजूद बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की जानकारी भी ली।

मीडिया से बातचीत करते हुए अली अल्वी ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना है, ताकि आगामी चुनावों में कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.