8:26 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

*बदायूँ।* अलापुर रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों एक्वा (Aqua), इग्निस (Ignis), टेरा (Terra) और वेंटस (Ventus) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत पीजी, नर्सरी एवं केजी के विद्यार्थियों के लिए शो एंड टेल प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका विषय फल एवं सब्जियाँ रहा। कक्षा एक एवं दो के विद्यार्थियों ने कहानी का अभिनय प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा तीन से पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए पंचतंत्र एवं जातक कथाओं पर आधारित कहानी सुनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई।

कक्षा छह से आठ तथा कक्षा नौ एवं ग्यारह के विद्यार्थियों के लिए सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणामों में कहानी अभिनय प्रतियोगिता में अमृता ने प्रथम तथा रेहान सैयद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कहानी सुनाने की प्रतियोगिता में जीवा कौशिक ने प्रथम और अक्षांश राघव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की श्रेणी ‘ए’ में सोना संत एवं आन्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्षित प्रताप एवं शिवालिका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। श्रेणी ‘बी’ में आरोही गुप्ता एवं हृदयांश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दर्श मिश्रा एवं तनु सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।

इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और सामान्य ज्ञान को विकसित करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.