8:18 am Sunday , 29 November 2026
BREAKING NEWS

दातागंज कोतवाली का सीओ अशेषनाथ कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण

बदायूं: दातागंज कोतवाली का सीओ अशेषनाथ कुमार सिंह ने किया औचक निरीक्षण, शस्त्रों की सुरक्षा और अभिलेखों के रखरखाव पर दिए सख्त निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। दातागंज क्षेत्राधिकारी अशेषनाथ कुमार सिंह ने दातागंज कोतवाली का निरीक्षण कर थाना परिसर की व्यवस्थाओं, शस्त्रों की सुरक्षा और रखरखाव का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को शस्त्रों की नियमित जांच करने तथा उनकी साफ-सफाई और उचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सीओ ने कोतवाली में रखे शस्त्रों और अन्य उपकरणों की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही कार्यालय में रखे अभिलेखों, रजिस्टरों और दस्तावेजों की जांच कर उन्हें अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कोतवाली की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था हमेशा दुरुस्त रखी जाए। सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर पहुंचें और पूरी जिम्मेदारी व अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
निरीक्षण के दौरान सीओ पेशी, बड़े बाबू वीरेंद्र कुमार गंगवार, बाबू लोकेश कुमार सहित सीओ कार्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कोतवाली परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं और सामग्री का भी जायजा लिया।
सीओ अशेषनाथ कुमार सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शस्त्रों की सुरक्षा, रखरखाव और सरकारी अभिलेखों के रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.