7:43 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कार्रवाई

18 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम कराने पर होगी कार्रवाई
बारातघर, होटल, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर संचालकों को सहायक श्रमायुक्त ने दी चेतावनी
बदायूँ: 26 नवम्बर। सहायक श्रमायुक्त श्वेता गर्ग ने जनपद के समस्त व्यापार मंडलों, सेवायोजकों, होटल प्रबंधकों, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर से संबंधित उद्योग स्वामियों को सूचित किया है कि वैवाहिक एवं अन्य आयोजनों में 18 वर्ष से कम आयु के बालकों एवं किशोरों से कार्य कराया जाना प्रतिबंधित है। इसके बावजूद बारातघरों, होटलों, बैंड-बाजा एवं लाइट-झूमर उठाने से संबंधित कार्यों में नाबालिग बच्चों से काम कराए जाने के मामले संज्ञान में आ रहे हैं, जो अत्यंत खेदजनक है।
उन्होंने सभी संबंधित सेवायोजकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि वैवाहिक अथवा किसी भी अन्य प्रकार के कार्यक्रमों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में 18 वर्ष से कम आयु के बालकों एवं किशोरों को किसी भी कार्य पर नियोजित न किया जाए। सभी संचालक इस संबंध में विशेष सतर्कता बरतें और बाल श्रम पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करें।
सहायक श्रमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर श्रम विभाग द्वारा संबंधित सेवायोजकों एवं प्रबंधकों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित सेवायोजक एवं प्रबंधक की होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.