7:43 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: बदायूं में परिवहन विभाग की सख्ती, नियम तोड़ने पर 31 चालान, 4 वाहन सीज

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा: बदायूं में परिवहन विभाग की सख्ती, नियम तोड़ने पर 31 चालान, 4 वाहन सीज

केशव गुप्ता

नशे में वाहन चलाने, सड़क किनारे अवैध पार्किंग और दोपहिया पर तीन सवारी बैठाने वालों के खिलाफ चला विशेष अभियान
बदायूं। शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के दसवें दिन परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध 04 चालान किए गए। वहीं सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े कर यातायात बाधित करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 29 चालान किए गए। इसके अलावा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों के विरुद्ध 10 चालान किए गए। कार्रवाई के दौरान परिवहन विभाग द्वारा 04 वाहनों को सीज भी किया गया।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। विभाग की ओर से वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई कि नशे की हालत में कभी भी वाहन न चलाएं, सड़क किनारे अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े न करें और दोपहिया वाहन पर निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं।
परिवहन विभाग ने आमजन से अपील की कि यातायात नियमों का स्वयं पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। नियमों के प्रति जागरूकता एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकती है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.