7:51 pm Thursday , 26 November 2026
BREAKING NEWS

संविधान दिवस पर बदायूं को मिलेगी विकास की सौगात, छह गांवों में होगा शिलान्यास

संविधान दिवस पर बदायूं को मिलेगी विकास की सौगात, छह गांवों में होगा शिलान्यास

केशव गुप्ता

बदायूं, 25 नवंबर। संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर को जनपद बदायूं में डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजनांतर्गत छह चयनित स्थलों पर शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों की शुरुआत होगी। वहीं, प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन में सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेशभर में योजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने बताया कि जनपद बदायूं में छह विधानसभा क्षेत्रों के चयनित स्थलों पर जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिलान्यास एवं पूजन कार्यक्रम संपन्न होंगे। इनमें विधानसभा दातागंज के विकासखंड समरेर के गांव कमा, विधानसभा सदर के विकासखंड वजीरगंज के गांव धर्मपुर, विधानसभा बिल्सी के विकासखंड अंबियापुर के गांव रम नगला, विधानसभा शेखूपुर के विकासखंड जगत के गांव हयात नगर, विधानसभा सहसवान के विकासखंड अंबियापुर के गांव बेहटा गुसाईं छोलायन तथा विधानसभा बिसौली के विकासखंड इस्लामनगर के गांव भुसाया को शामिल किया गया है।
कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, प्रखंड बदायूं को कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीडीओ गामिनी सिंगला ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने और सभी स्थलों पर कार्यक्रम को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.