आंवला। आंवला स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार दोपहर दो बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर लगा। शिविर में 43 मरीजों की जांच कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। इनमें 26 पुरुष, 13 महिलाएं और 4 बच्चे शामिल थे।
शिविर में मौसम से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की जांच की गई और उन्हें दवाएं दी गईं। मधुमेह के 4 और ब्लड प्रेशर के 4 मरीजों की जांच कर इलाज शुरू किया गया। 2 गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण भी किया गया।
मरीजों को पोषण और खान-पान से जुड़ी सलाह दी गई। परिवार नियोजन के उपायों और प्रजनन पथ संक्रमण (RTI & STI) से बचाव के बारे में भी जागरूक किया गया। शिविर में कई लोगों ने परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ लिया।
शिविर में डॉ. अजय अग्रवाल, डॉ. निवेदिता वर्मा, फार्मासिस्ट अवशेष कुमार, लैब टेक्नीशियन अर्जुन कश्यप, स्टाफ नर्स रोशनी, एएनएम कुसुम दुबे और चांदनी तोमर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सेवाएं दीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com