2:31 am Monday , 23 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला में कांग्रेस का जनसंपर्क, सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं

विष्णु गुप्ता उर्फ पप्पू को सौंपी गई सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।

बरेली के आंवला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राम रतन शर्मा ने रविवार को तहसील आंवला के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। शाम करीब चार बजे नगर के विष्णु गुप्ता उर्फ पप्पू के आवास पर आयोजित बैठक में फूल मालाओं से स्वागत किया गया। उन्होंने ग्रामीणों, किसानों और स्थानीय नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।
जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, जल निकासी, साफ-सफाई और राशन व्यवस्था जैसी बुनियादी दिक्कतों से उन्हें अवगत कराया। साथ ही किसानों ने खाद-बीज की उपलब्धता और सहकारी समितियों से जुड़ी परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
समस्याएं सुनने के बाद राम रतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ग्रामीणों की सभी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों और प्रशासन के समक्ष उठाकर उनका समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल चुनाव के समय ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़ी रहती है।

कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूती देते हुए आंवला निवासी विष्णु गुप्ता उर्फ पप्पू को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सहकारिता प्रकोष्ठ) का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पांडेय, पूर्व पीसीसी सदस्य रामेश्वर दयाल शर्मा उर्फ बब्बन महाराज, विष्णु गुप्ता, कार्तिक गुप्ता, सुमित गुप्ता और अंशु पाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.