2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन

*बदायूँ।* अलापुर रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को अंतर-सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के चारों सदनों एक्वा (Aqua), इग्निस (Ignis), टेरा (Terra) और वेंटस (Ventus) के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत नर्सरी एवं केजी के विद्यार्थियों के लिए क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें नन्हे विद्यार्थियों ने मिट्टी से विभिन्न आकृतियाँ बनाकर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कक्षा एक से पाँच तक के विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता हुई, जबकि कक्षा छह से आठ तक तथा कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषयों पर अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।

कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए वाद-विवाद का विषय *’आधुनिक जीवन पारंपरिक जीवन से बेहतर है’ (Modern Life Is Better Than Traditional Life)* रखा गया। वहीं, कक्षा नौ से बारह तक के विद्यार्थियों ने *’कृत्रिम बुद्धिमत्ता: विद्यार्थियों के लिए मित्र या खतरा?’ (Artificial Intelligence: A Friend or a Threat to Students?)* विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ ज्ञान, तर्कशक्ति, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल विकसित करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वेदव्रत त्रिवेदी, वाइस चेयरमैन श्री तेजस्व त्रिवेदी, निदेशिका श्रीमती छवि शर्मा एवं श्रीमती रीता शर्मा, शैक्षिक निदेशक श्री देवव्रत त्रिवेदी तथा प्रधानाचार्य श्री दीपक त्यागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएँ भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.