2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

बिसौली तहसील में डीएम और एसएसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

केशव गुप्ता

बदायूं। तहसील बिसौली में शनिवार, 21 नवंबर 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी बदायूं श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
समाधान दिवस में पहुंचे शिकायतकर्ताओं ने राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया। वहीं, शेष शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उनका विधिक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश भी दिए गए।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी बिसौली श्रीमती प्रियंका वैश्य, क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक बिसौली सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.