2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

उझानी- आशाओं ने भरी हुंकार, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।

उझानी- आशाओं ने भरी हुंकार, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप।

किया जोरदार प्रदर्शन, एक हजार की बढ़ोतरी को बताया लॉलीपॉप, मानदेय बढ़ाने की मांग ने पकड़ी रफ्तार।

उझानी-बदायूं, 21 नवंबर।

यूपी के बदायूं में आशाओं का गुस्सा आज सातवें आसमान पर रहा। उन्होंने अपने अधिकारों को लेकर आवाज बुलंद की और जोरदार नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। सरकार द्वारा बढ़ाए गए मात्र एक हजार रुपये को आशाओं ने लॉलीपॉप बताया।

आशा वर्कर्स यूनियन एक्टू की कार्यवाहक जिला अध्यक्षा मुनीषा यादव की अगुवाई में उझानी के मोहल्ला गद्दी टोला स्थित सम्राट अशोक स्तंभ पार्क में विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।

मुनीषा यादव ने जोर देकर कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर रही है। एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हमें किसी भी दशा में मंजूर नहीं है। उन्होंने सरकार पर भेदभाव का भी आरोप लगाया। कहा कि सभी का मानदेय बढ़ा, मगर आशाओं के प्रति सरकार की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जिला संयोजक दिनेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि सरकार को आशा बहिनों के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए। सरकार अपने वादे से मुकर रही है और आशाओं के साथ पक्षपातपूर्ण रवैया बंद करे।

इस दौरान आशा बहिनों ने एक स्वर में अपनी मांगों पर अडिग रहने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जब तक मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी नहीं होगी, आंदोलन जारी रहेगा।

इस मौके पर कार्यवाहक जिला अध्यक्ष मुनीषा यादव, संयोजक दिनेश चंद्र सक्सेना, मीडिया प्रभारी एम. आरिफ खान, ज्योति दिवाकर, भावना गुप्ता, ममता देवी, सुमन रानी, सीमा, हेमकुमारी, फातिमा, आरती कश्यप, रेशमा आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.