2:29 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

ऑपरेशन मुस्कान: कुंवरगांव पुलिस ने बिछड़ी 5 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान

ऑपरेशन मुस्कान: कुंवरगांव पुलिस ने बिछड़ी 5 वर्षीय मासूम को परिजनों से मिलाया, बच्ची के चेहरे पर लौटी मुस्कान

केशव गुप्ता

बदायूं। थाना कुंवरगांव पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिछड़ी 5 वर्षीय मासूम बच्ची को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर सराहनीय कार्य किया।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 नवंबर 2026 को शिवांश गुप्ता पुत्र महेश चंद्र गुप्ता निवासी वार्ड नंबर 04, कस्बा एवं थाना कुंवरगांव ने थाना क्षेत्र में भट्टे के पास अकेले घूम रही करीब 5 वर्षीय बच्ची को देखा। बच्ची अपना नाम और पता बताने में असमर्थ थी। शिवांश बच्ची को सुरक्षित थाना कुंवरगांव लेकर पहुंचे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम ने तत्काल बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस के अथक प्रयासों से बच्ची की पहचान आरोही पुत्री मुकेश निवासी वार्ड नंबर 05, कस्बा एवं थाना कुंवरगांव, बदायूं के रूप में हुई।
जांच में पता चला कि बच्ची घर से कोई सामान लेने निकली थी, लेकिन रास्ता भटककर घूमते-घूमते घर से काफी दूर भट्टे के पास पहुंच गई थी।
इसके बाद मिशन शक्ति टीम ने बच्ची को सकुशल उसकी दादी एवं अन्य परिजनों के सुपुर्द कर दिया। काफी देर से बच्ची की तलाश कर रहे परिजनों ने उसे सुरक्षित पाकर राहत की सांस ली। वहीं, अपने परिजनों को देखकर मासूम के चेहरे पर भी खुशी लौट आई।
पुलिस की इस मानवीय पहल की परिजनों ने जमकर सराहना की और मिशन शक्ति टीम का आभार व्यक्त किया। कुंवरगांव पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता ने एक बार फिर खाकी का मानवीय चेहरा सामने ला दिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.