2:28 am Sunday , 22 November 2026
BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर यज्ञतीर्थ गुधनी के आर्य समाज मंदिर में शोक सभा आयोजित

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर यज्ञतीर्थ गुधनी के आर्य समाज मंदिर में शोक सभा आयोजित

 

केशव गुप्ता

 

‘मातृ-पितृ वियोग जीवन का सबसे बड़ा दुख होता है’ – आचार्य संजीव रूप

बिल्सी। निकटवर्ती ग्राम यज्ञतीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज मंदिर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय वेद कथाकार आचार्य संजीव रूप ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां का स्थान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सर्वोपरि होता है। मां का स्नेह, त्याग, संस्कार और आशीर्वाद संतान के जीवन की सबसे अनमोल पूंजी होते हैं। मातृ-पितृ वियोग जीवन की सबसे बड़ी पीड़ाओं में से एक है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। साथ ही दिवंगत श्रीमती सावित्री देवी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करते हैं कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।

शोक सभा में उपस्थित आर्य समाज के सभी सदस्यों ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.