2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

सीएम योगी की मां सावित्री देवी का निधन, पौड़ी रवाना हुए मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन हो गया है। मां के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री उत्तराखंड के पौड़ी जिले के लिए रवाना हो गए। इसके चलते आज के उनके सभी निर्धारित कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, सावित्री देवी ने पौड़ी जिले के पंचूर गांव में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार कल सुबह हरिद्वार में किया जाएगा। निधन की खबर से परिवार में शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.