2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

12 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन


बदायूँ: 20 नवम्बर। मा0 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में एवं मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 दिसम्बर 2026 को जनपद में प्रातः 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में किया जाएगा।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में राजवीर सिंह, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत एवं आंचल राना धवन, सचिव, (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 12 दिसम्बर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित व निस्तारण करने हेतु 20 नवम्बर शुक्रवार को बैंक अधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गयी।
बैठक में उपस्थित समस्त बैंक अधिकारीगण/बैंक प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.