2:32 am Saturday , 21 November 2026
BREAKING NEWS

22 नवंबर को बिल्सी आएंगी जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष।

22 नवंबर को बिल्सी आएंगी जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष।

बदायूं 20 नवंबर ।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कन्या कुशवाहा 22 नवंबर को बदायूं जिले के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जाकर लोगों से संवाद करेंगी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्र मौर्य ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘चलो गांव की ओर’ अभियान में शामिल होंगी। अभियान के तहत गांवों में लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और पार्टी की नीतियों व विचारधारा की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि दौरे को लेकर पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनसंपर्क कर तैयारियों में जुटे हैं। इस दौरे के जरिए विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की गतिविधियों को बढ़ाने, लोगों से जुड़ने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.