

बदायूँ: 19 नवम्बर। युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने तथा हर हाथ को काम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद बदायूँ के सभी 15 विकास खंडों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्धारित तिथियों पर रोजगार मेले आयोजित कराने तथा इनके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 एवं 21 नवम्बर को उसावां, 23 एवं 25 नवम्बर को अम्बियापुर, 26 एवं 27 नवम्बर को आसफपुर तथा 30 नवम्बर एवं 01 दिसम्बर को बिसौली विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित होंगे।
इसी प्रकार 02 एवं 03 दिसम्बर को दहगवां, 04 एवं 05 दिसम्बर को दातागंज, 07 एवं 08 दिसम्बर को इस्लामनगर, 09 एवं 10 दिसम्बर को जगत, 11 एवं 12 दिसम्बर को म्याऊं, 14 एवं 16 दिसम्बर को कादरचौक तथा 17 एवं 18 दिसम्बर को सहसवान विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त 19 एवं 21 दिसम्बर को सालारपुर, 22 एवं 26 दिसम्बर को उझानी, 28 एवं 29 दिसम्बर को वजीरगंज तथा 30 एवं 31 दिसम्बर 2026 को समरेर विकास खंड में रोजगार मेले आयोजित किए जाएंगे। सभी रोजगार मेलों का आयोजन संबंधित विकास खंड कार्यालय परिसर में किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि निर्धारित तिथियों पर रोजगार मेलों के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ ही उनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक युवा रोजगार मेलों में प्रतिभाग कर रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com