बिल्सी। नगर के एसएम पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में बृहस्पतिवार को गृह विज्ञान विषय की पाक कला संबंधी प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का शुभारंभ मुख्य अतिथि फरीन खान ने फीता काटकर किया। इससे पहले प्रबंधक रिषीकांत उपाध्याय, प्रधानाचार्य अवनेश कुमार शाक्य एवं शिक्षकों ने मुख्य अतिथि का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कक्षावार छात्राओं को बुलाकर गृह विज्ञान की पाक कला से संबंधित प्रयोगात्मक परीक्षा ली। छात्राओं ने विभिन्न व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही व्यंजनों के स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया। उन्होंने व्यंजनों के स्टॉल की सजावट की भी प्रशंसा की। इस मौके पर स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com