2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

घूरा डालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत तीन घायल

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव रिसौली में घूरा डालने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एक पक्ष की यासमीन पत्नी इसराइल ने आरोप लगाया कि 19 नवंबर की सुबह करीब छह बजे घूरा डालने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गांव के समीरुद्दीन, जमीरू, नन्हे पुत्रगण नेकशू और नेकशू पुत्र जैनुद्दीन गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के समीरुद्दीन पुत्र नेकसू ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान यासमीन पत्नी इसराइल, हिना, फिजा पुत्री इसराइल और इकरइल पुत्र कमरुद्दीन ने उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उक्त लोगों ने उन्हें और उनकी पत्नी मेहराज बेगम को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.