2:34 am Friday , 20 November 2026
BREAKING NEWS

आज मनाया जाएगा बाबा खाटू श्याम का जन्मोत्सव, होगा भंडारा

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक की पटवा कॉलोनी स्थित श्री श्याम भवन में 20 नवंबर को श्री लखदातार सेवा समिति बिल्सी की ओर से बाबा खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाएगा। इसको लेकर समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर बाबा का भव्य दरबार सजाया जाएगा। साथ ही संकीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समिति के पदाधिकारियों के अनुसार भंडारा सुबह 10 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा। वहीं संकीर्तन में श्याम भजनों की प्रस्तुति के माध्यम से बाबा का गुणगान किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में उत्साह बना हुआ है। समिति के संयोजक शुभम माहेश्वरी ने सभी श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे में प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाएं।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.