

ट्यूबवेल में नकब लगाकर पाइप, बैटरी व अन्य सामान चोरी, किसान ने थाने में दी तहरीर
उघैती (बदायूं)। थाना उघैती क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक किसान के ट्यूबवेल को निशाना बनाकर कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़ित किसान ने थाने में लिखित तहरीर देकर चोरों का पता लगाने और कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम राज बरौलिया निवासी रामकिशोर पुत्र जगदीश के ट्यूबवेल में 17 नवंबर 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दीवार में नकब लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 30 किलो पाइप, सूर्य प्लेट, बड़ा बैटरा, ड्रम समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए।
अगली सुबह किसान ट्यूबवेल पर पहुंचा तो दीवार में नकब लगी मिली और ताला टूटा हुआ था। चोरी का पता लगने पर किसान ने आसपास तलाश की, लेकिन सामान या चोरों का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पीड़ित ने थाना उघैती पहुंचकर लिखित शिकायत दी और पुलिस से मामले में जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com