12:28 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS

परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ी, अब 19 नवंबर तक मौका

बिल्सी। महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर, बीए तृतीय सेमेस्टर और एमए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर (हिंदी, समाजशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान) के छात्र-छात्राओं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से पहले परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 06 नवंबर निर्धारित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 19 नवंबर कर दिया गया है। परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 नवंबर और महाविद्यालय में फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर निर्धारित की गई है। प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जिन छात्र-छात्राओं ने समर्थ पोर्टल पर मुख्य एवं बैक परीक्षा के फॉर्म अभी तक नहीं भरे हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कर लें। निर्धारित तिथि तक परीक्षा फॉर्म नहीं भरने की पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र-छात्रा की स्वयं होगी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.