12:20 am Thursday , 19 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

अलीगढ़: शादी से 8 दिन पहले शहीद हुए आर्मी जवान करन चौधरी, परिवार में पसरा मातम

अलीगढ़। छर्रा थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी आर्मी जवान करन चौधरी कुपवाड़ा में गोली लगने से शहीद हो गए। उनकी शादी 24 नवंबर को कल्पना से होनी थी। शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बंट चुके थे और लॉज भी बुक हो चुका था। परिवार को 17 नवंबर को करन के घर आने का इंतजार था, लेकिन आठ दिन पहले आई शहादत की खबर से खुशियों वाले घर में मातम छा गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.