12:33 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

आजम खान और परिवार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका खारिज कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मई 2024 में आजम खान की सजा और दोषसिद्धि पर रोक लगाई थी, जिसे यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इस मामले में आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम खान को भी राहत मिली है। इससे पहले निचली अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सात साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.