12:41 am Wednesday , 18 November 2026
BREAKING NEWS

लखनऊ: छठ महापर्व पर सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- इनका जीवन पाखंड से भरा

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में घाटों की सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं के आवागमन की उचित व्यवस्था नहीं होती थी। आज धनतेरस से लेकर छठ महापर्व तक पूरे प्रदेश में उत्सव का माहौल है। सीएम योगी ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि इनके नेता दुर्गा पूजा, छठ पर्व और कांवड़ यात्रा को लेकर टिप्पणी करते हैं। उन्होंने सपा को समाज और संस्कृति का विरोधी बताते हुए हमला बोला।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.