5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

बदायूं में जिला स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन

दो दिवसीय प्रतियोगिता में सैकड़ों बालक-बालिका खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, विजेताओं को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

बदायूं। जिला बदायूं ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में 18वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 12 और 13 नवंबर को अलापुर रोड स्थित ज़ीलॉट पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न स्कूलों, क्लबों और अकादमियों से पहुंचे सैकड़ों खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने क्योरुगी (फाइट) और पूमसे (फॉर्म) स्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीक और कौशल का प्रदर्शन किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष राजन महिंद्रत्ता, उपाध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा, अक्षज रस्तोगी, सचिव सरदार अजय पाल सिंह, संयुक्त सचिव डॉ. कृष्णा सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ रस्तोगी और फाउंडर ऑडिटोरियम ताइक्वांडो अकादमी के गिरधारी सिंह राठौर सहित कोच, रेफरी और अभिभावक मौजूद रहे।

सचिव सरदार अजय पाल सिंह ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के साथ अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का माध्यम है। बदायूं के खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने की क्षमता है। वहीं संयुक्त सचिव डॉ. कृष्णा सिंह ने बेटियों के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण को जरूरी बताते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में फिटनेस और आत्मबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

आयोजकों ने प्रतियोगिता की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कोचों, रेफरियों और वॉलिंटियर्स का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.