5:47 am Sunday , 15 November 2026
BREAKING NEWS

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेई में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन

पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेई में बाल दिवस पर बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने लगाए आकर्षक स्टॉल

कादरचौक (बदायूं)। बाल दिवस के अवसर पर आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय पसेई, विकास खण्ड कादरचौक, जनपद बदायूं में बाल मेले का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

बाल मेले के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता, सहयोग एवं व्यावहारिक ज्ञान का अवसर प्राप्त हुआ। छात्र-छात्राओं ने अपने स्टॉलों के माध्यम से विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन किया। विद्यालय परिसर में बाल मेले को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें उद्यमशीलता, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक व्यवहार एवं आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा। इस प्रकार के आयोजन बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ जीवनोपयोगी कौशल सीखने का अवसर प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर पूर्व एआरपी सर्वेश कुमार राठौर, लुबना जबीं, शैला मंजूर, शीतल बघेल, योगेश मौर्य, शंकर नाथ सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए बाल मेले के आयोजन की सराहना की।

बाल दिवस पर आयोजित इस बाल मेले ने विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी बिखेरते हुए विद्यालय में उत्सव जैसा माहौल बना दिया

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.