🌸हरिनाम संकीर्तन के साथ पाँच दिवसीय प्रभात फेरी🌸
🗓️ दिनांक: 19 नवंबर से 23 नवंबर 2026 तक
🕕 समय: प्रतिदिन प्रातः 5:45 बजे
प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कार्तिक मास के पावन अवसर पर श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर), बदायूं से पाँच दिवसीय प्रभात फेरी का शुभारंभ 19 नवंबर को होगा। यह प्रभात फेरी 23 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः निकाली जाएगी।
आप सभी श्रद्धालु भक्तों से सादर अनुरोध है कि परिवार सहित समय से पहुँचकर प्रभात फेरी में सम्मिलित हों तथा प्रभु के नाम का गुणगान करते हुए इस पावन आयोजन की शोभा बढ़ाएँ और पुण्य के भागी बनें।
🚩 प्रभात फेरी का मार्ग:
श्री रघुनाथ जी मंदिर (पंजाबी मंदिर) से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण एवं मंदिर की परिक्रमा करते हुए पुनः मंदिर में ही समापन होगा।
📢 विशेष सूचना:
प्रभात फेरी में पाँचों दिन नियमित रूप से सम्मिलित होने वाले बच्चों को श्री सनातन धर्म सभा की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। 🌟
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com