7:38 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS

आंवला में बहनों के लिए 100 ई-रिक्शे रवाना, भाई दूज पर चेयरमैन सैयद आबिद अली ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को किराया न लेने के निर्देश

आंवला में बहनों के लिए 100 ई-रिक्शे रवाना, भाई दूज पर चेयरमैन सैयद आबिद अली ने दिखाई हरी झंडी, चालकों को किराया न लेने के निर्देश।

आंवला। आंवला में बुधवार सुबह भाई दूज पर नगर पालिका परिषद ने बहनों के लिए 100 ई-रिक्शे रवाना किए। पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने इन्हें हरी झंडी दिखाई। यह सेवा निशुल्क है।

ई-रिक्शों की पहचान के लिए उन पर विशेष फ्लैक्स लगाए गए हैं। सैयद आबिद अली ने चालकों को निर्देश दिए कि वे किसी भी बहन या भाई से किराया न लें।

उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था त्योहार के दिन बहनों के आने-जाने की सुविधा के लिए की गई है।

इस मौके पर सैयद आबिद अली ने क्षेत्रवासियों और बहनों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं। स्थानीय लोगों और महिलाओं ने नगर पालिका की इस पहल की सराहना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.