7:39 pm Wednesday , 11 November 2026
BREAKING NEWS
Screenshot

आसफपुर की प्राची यादव ने HPSC परीक्षा में हासिल की 38वीं रैंक, परिवार में दोहरी खुशी

आसफपुर। गांव सुरैनी पापड़ी की बेटी प्राची यादव ने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की परीक्षा में 38वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वहीं, उनके चचेरे भाई सोमेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर (स्टेनो) की परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार को दोहरी खुशी दी है।

प्राची ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में एमए किया है। दोनों की सफलता पर परिजनों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई। इस दौरान फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.