12:13 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

अहोरामई प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर तौल कार्य का शुभारंभ

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

द्वारकेश शुगर मिल ने पेराई सत्र के तहत शुरू कराया गन्ना तौल कार्य, किसानों में खुशी
सिलहरी। द्वारकेश शुगर मिल फरीदपुर, बरेली की ओर से किसानों को गन्ना पर्चियां आवंटित करने के बाद गन्ना क्रय केंद्र अहोरामई प्रथम पर पेराई सत्र के तहत गन्ने की तौल का कार्य विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ शुरू कराया गया।
तौल कार्य का शुभारंभ गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश राठौड़, डायरेक्टर अंकित राठौर और ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान अतिथियों ने किसानों से निर्धारित मानकों के अनुसार गन्ने की साफ-सफाई कर क्रय केंद्र पर लाने की अपील की।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पेराई सत्र में किसानों को गन्ना तौल कराने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। तौल कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संपन्न कराया जाए, जिससे किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय से मिल सके।
इस दौरान क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। किसानों ने नए पेराई सत्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी के लिए सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.