





दातागंज रामलीला मेले में दलित नौजवान की हत्या का मामला
# बेहटा माधो गांव जाकर मृतक रोहित जाटव के परिजनों से मिले कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव,शोक संवेदना व्यक्त की।
दातागंज कोतवाल को निलंबित करने ,रोहित जाटव को विधवा को सरकारी नौकरी देने ,एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई
# उत्तर प्रदेश में चल रहा है जंगल राज – अजीत यादव
————————————————————————–
बदायूँ। 09 नवंबर। दातागंज रामलीला मेले में दलित नौजवान की हत्या की जानकारी मिलने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव मृतक रोहित जाटव के गांव बेहटा माधो पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने रोहित जाटव के सभी हत्यारों की तत्काल गिरफ्तारी , दातागंज कोतवाल समेत लापरवाह पुलिस कर्मियों को निलंबित करने , रोहित जाटव को विधवा को सरकारी नौकरी देने ,एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज चल रहा है। योगी सरकार अपराध पर अंकुश लगाने और जनता के जीवन की सुरक्षा करने में विफल साबित हुई है। कहा कि भाजपा ने दातागंज को मिनी चंबल बना दिया है। रामलीला मेला पुलिस प्रशासन की अनुमति के बाद लग रहा था। मेले के आयोजकों ने एसएसपी से मिलकर दातागंज कोतवाल पर 2 लाख रुपए मांगने का आरोप लगाया था। जिसकी खबरें अखबारों में छपी थीं। इसके बाबजूद दातागंज कोतवाल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। कहा कि मेले में पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया होता तो रोहित जाटव की चाकूबाज़ी से हुई हत्या की घटना टाली जा सकती थी। दातागंज कोतवाली पुलिस की आपराधिक लापरवाही सामने आने के बाबजूद सत्ता के संरक्षण के चलते अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।
उन्होंने दातागंज कोतवाल समेत दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि मृतक रोहित जाटव की विधवा रजनी जाटव को सरकारी नौकरी और सात बहनें और मां बाप को पालन पोषण के लिए एक करोड़ रुपए मुआवजा दिया जाए।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के साथ कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश , पातीराम समेत दर्जनों कांग्रेसी और ग्रामीण मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com