12:13 am Tuesday , 10 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। दीपों का पर्व दीपावली पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया

बिसौली। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपों का पर्व दीपावली पारंपरिक हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। मां महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ घरों में सुख-समृद्धि की कामना की गई। इस पावन अवसर पर चहुंओर उत्सव का माहौल देखने को मिला।
​​दीपावली को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही तैयारियां सोमवार को परवान चढ़ती नजर आईं। नगर के मुख्य बाजारों से लेकर गलियों तक हर घर और प्रतिष्ठान को रंग-बिरंगी लाइटों, फूलों और आकर्षक दीपों से भव्य रूप से सजाया गया था। शाम ढलते ही जब दीप प्रज्वलित किए गए, तो पूरा नगर दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। बच्चों से लेकर बड़ों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। शुभ लग्नों में लोगों ने अपने-अपने घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ मां महालक्ष्मी और भगवान कुबेर व गणेश का पूजन किया। घरों में पारंपरिक पकवानों और मिठाइयों के भोग लगाए गए। ​पूजा-अर्चना के उपरांत बच्चों और युवाओं ने जमकर आतिशबाजी की। रंग-बिरंगे पटाखों और फुलझड़ियों से आसमान जगमगा उठा। इसके बाद एक-दूसरे के घर जाकर लोगों ने दीपावली की बधाइयां दीं और मुंह मीठा कराया। इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से भी शुभकामनाओं का आदान-प्रदान दिनभर चलता रहा।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.