3:07 pm Thursday , 5 November 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी में पर्यावरण शुद्धीकरण एवं सामाजिक कल्याण के लिए हुआ लक्ष्मी पूजन और हवन

बिल्सी (बदायूं)। नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में पर्यावरण शुद्धीकरण एवं सामाजिक कल्याण के उद्देश्य से गौशाला स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में लक्ष्मी पूजन एवं हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर हवन में आहुतियां दी गईं।

इस अवसर पर जिला सहकार्यवाह मुकेश जी, नगर संघचालक डॉ. उमेंद्र जी, नगर सह संघचालक अशोक जी, नगर सह कार्यवाह आयुष जी, नगर प्रचारक सर्वेंद्र जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य सुबोध जी, रजत जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कल्याण और समाज में सकारात्मक भाव जागृत करने का संदेश दिया गया। अंत में सभी ने सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में सहभागिता का संकल्प लिया।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.